देशबिग ब्रेकिंगबिहारशिक्षा

नालंदा में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, दो धंधेबाज गिरफ्तार

“वे पिछले कई सालों से फर्जी प्रमाण पत्र बना रहे थे। वे विभिन्न प्रकार के फर्जी प्रमाण पत्र बनाते थे, जिनमें जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र शामिल हैं…

नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ अवस्थित बिहार थाना क्षेत्र के अम्बेर में पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले को लेकर सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि बिहार थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि अम्बेर चौराहा के कचहरी के पास स्थित अरूण बुक स्टॉल एवं साईबर कैफे नामक दुकान में फर्जी प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को दुकान पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में फर्जी प्रमाण पत्र, प्रमाण पत्र बनाने का लेखा-जोखा और अन्य दस्तावेज बरामद किए। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के भदवा निवासी अरूण कुमार वर्मा और रहूई निवासी धर्मेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले कई सालों से फर्जी प्रमाण पत्र बना रहे थे। वे विभिन्न प्रकार के फर्जी प्रमाण पत्र बनाते थे, जिनमें जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बरामद किए हैं। इन प्रमाण पत्रों को संबंधित कार्यालय से सत्यापन के क्रम में फर्जी पाया गया है। पुलिस का मानना है कि इस रैकेट में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button