Home तकनीक आया xAI का नया वीडियो टूल, सोशल मीडिया क्रिएटर्स में मचा धमाल

आया xAI का नया वीडियो टूल, सोशल मीडिया क्रिएटर्स में मचा धमाल

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। डिजिटल दौर में कंटेंट की रफ्तार ही पहचान बन चुकी है। जो तेजी से, अलग और आकर्षक कंटेंट पेश करता है, वही सोशल मीडिया की भीड़ में अलग नजर आता है। इसी रेस में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसने क्रिएटिविटी की परिभाषा ही बदल दी है। कभी फोटो एडिटिंग और वीडियो बनाने में घंटों की मेहनत और महंगे सॉफ्टवेयर लगते थे, लेकिन अब कुछ ही सेकेंड में एआई आपकी स्थिर तस्वीर को एनिमेटेड वीडियो में बदल सकता है।

ai video tool grok imagine free social media creators 1इन दिनों xAI का जनरेटिव वीडियो टूल Grok Imagine 1.0 सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। वजह साफ है। यह टूल फोटो से सीधे 10 सेकेंड की एचडी वीडियो तैयार करता है और वह भी बिल्कुल फ्री एक्सेस के साथ।

रील्स और शॉर्ट्स की दुनिया में नया गेमचेंजरः आज Instagram रील्स, YouTube शॉर्ट्स और X पर दिखने वाले कई वायरल वीडियो दरअसल एआई टूल्स की ही देन हैं। अब तक ज्यादातर एआई वीडियो प्लेटफॉर्म पेड थे, लेकिन ग्रोक इमेजिन 1.0 ने फ्री मॉडल लाकर क्रिएटर्स को नई आज़ादी दे दी है। यही वजह है कि शॉर्ट वीडियो बनाने वाले यूजर्स और डिजिटल क्रिएटर्स इसे हाथों-हाथ अपना रहे हैं।

कैसे करें Grok Imagine 1.0 का इस्तेमालः अपने ब्राउज़र में grok.com/imagine खोलें। अपनी X (पूर्व ट्विटर) आईडी से साइन-इन करें। बेहतर अनुभव के लिए प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं। इंटरफेस में Create Video ऑप्शन पर क्लिक करें। गैलरी से फोटो चुनें और नीचे लिखें कि वीडियो में क्या मूवमेंट चाहिए। Make the river flo या Add a cinematic zoom से कुछ ही पलों में आपकी एचडी वीडियो तैयार हो जाती है।

क्या हैं इसकी खूबियां और सीमाएं: इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका फ्री मॉडल, बिना किसी भुगतान के हाई-क्वालिटी वीडियो, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से मूवमेंट, लाइटिंग और स्टाइल कंट्रोल, वीडियो की अवधि फिलहाल 10 सेकेंड तक सीमित, कुछ मामलों में चेहरे के हाव-भाव या मूवमेंट पूरी तरह प्राकृतिक नहीं लगते।

जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरीः एआई से बनी वीडियो जितनी आकर्षक हैं, उतनी ही संवेदनशील भी। भ्रामक या गलत जानकारी फैलाने वाली वीडियो कानूनी मुसीबत खड़ी कर सकती हैं। डीपफेक, किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट या बिना अनुमति कॉपीराइटेड फोटो का इस्तेमाल विवाद का कारण बन सकता है। इसलिए क्रिएटिविटी के साथ जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है।

कुल मिलाकर, Grok Imagine 1.0 ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में कंटेंट क्रिएशन और भी तेज, आसान और सस्ता होने वाला है। बस एक सही आइडिया और कुछ शब्दों का प्रॉम्प्ट चाहिए।

कंटेंट स्रोत: मुकेश भारतीय / मीडिया रिपोर्ट्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version