देशबिग ब्रेकिंगबिहारबोलती तस्वीरेंस्वास्थ्य

अभिनेता सोनू सूद ने नवादा के 4 हाथ-पैर वाली चौमुखी का सूरत में कराया सफल ऑपरेशन

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। अभिनेता सोनू सूद बाकई पीड़ित गरीबों एवं असहायों के मसीहा हैं। पिछले दिनों बिहार के नवादा जिले के एक गरीब परिवार में चार हाथ और चार पैर वाली बच्ची चौमुखी का वीडियो वायरल हुआ था।

लेकिन सरकार में किसी ने बच्ची या उसके परिवार की मदद नहीं की। मदद का हाथ बढ़ाया सोनू सूद ने। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर बताया कि बच्ची का इलाज शुरू हो चुका है।

सोनू सूद की मदद से करीब सात घंटे के ऑपरेशन के बाद चौमुखी के अतिरिक्त हाथ और पैर हटा दिए गए हैं। किरण अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब 7 घंटों के ऑपरेशन के बाद चौमुखी के अतिरिक्त हाथ और पैर हटाकर उसे नई जिंदगी दी।

चौमुखी के पेट से दो हाथ और दो पैर निकले हुए थे। जन्म से ही चौमुखी के चार हाथ और चार पैर थे। सिर्फ चौमुखी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार में भी कई लोग विकलांग हैं। लेकिन गरीबी के चलते किसी का इलाज नहीं हुआ।

परिवार का कहना था कि चौमुखी के पिता बेरोजगार हैं और इसी वजह से परिवार चौमुखी का इलाज कराने में असमर्थ था।

सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद को चौमुखी के बारे में पता चला तो उन्होंने चौमुखी का ऑपरेशन कराने का फैसला किया।

चौमुखी और उसके परिवार को सोनू सूद ने मुंबई बुलाया और उन्होंने चौमुखी और उनके परिवार से मुलाकात की और उसके बाद चौमुखी को ऑपरेशन के लिए सूरत भेजा गया, जहां उसका सफल ऑपरेशन हो चुका है और अब वो सामान्य बच्ची है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!