Homeशिक्षाबिहार शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक ने सूबे में 17 DEO...

बिहार शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक ने सूबे में 17 DEO बदले, देखें पूरी सूची

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला हुआ है। सरकार ने बिहार के 17 जिलों के डीईओ का तबादला कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को तीन दिनों के भीतर नए पदस्थापना वाली जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

किशनगंज, अररिया, कटिहार, सुपौल, समस्तीपुर, रोहतास, गया, शिवहर, पटना, भागलपुर, बांका, गोपालगंज, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, लखीसराय समेत अन्य जिलों के डीईओ बदले गए हैं।

बता दें कि बिहार में ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार सभी जिलों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। एसीएस के औचक निरीक्षण के दौरान कई जिलों में गड़बड़ियां भी सामने आई थीं।

खास बात है कि पटना के डीईओ अमित कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। अमित कुमार पिछले कई वर्षों से पटना डीईओ के पद पर बने हुए थे।ACS KK Pathak of Bihar Education Department changed 17 DEOs in the state see complete list 1

ACS KK Pathak of Bihar Education Department changed 17 DEOs in the state see complete list 2

ACS KK Pathak of Bihar Education Department changed 17 DEOs in the state see complete list 3

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Kly-1oNmdY8[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zZe0-cHUnak[/embedyt]

बिहार विधानसभा में बौखलाए CM नीतीश, कहा- RJD जिंदाबाद बोलेंगे, KK पाठक ईमानदार, नहीं हटाएंगे

सीएम के नालंदा में जदयू सांसद और सिविल सर्जन के बीच बकझक का वीडियो वायरल

बहुमत की रात : सीएम नीतीश के लिए भारी, फ्लोर टेस्ट में तय होगा 19 साल का सफर

गांव से चल रही हमारी सरकार, दरवाजा पर मिल रहा योजनाओं का लाभ : चम्पाई सोरेन

JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच के लिए पुनः एसआईटी का गठन

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें