Home आस-पड़ोस ABVP ने राजगीर डिग्री कॉलेज को लेकर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

ABVP ने राजगीर डिग्री कॉलेज को लेकर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

0

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रयासों से यहां डिग्री कॉलेज की अनुशंसा मिली आज निर्माण भी होकर तैयार हो गया, मगर यह अभी भी किसी रहनुमा का बाट जोह रहा है, जो समय निकालकर कोई इस डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करे…….”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (राजीव रंजन)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजकीय जहां मुख्यमंत्री का आगमन 2 महीना 4 महीना पर होते रहता है मगर जिस जगह मुख्यमंत्री का आगमन होता है वहां की बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। हालात तो यहां की यह है कि पूरे राजगीर क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है।

RAJGIR EDUCATION MINISTER 2

बीते सितंबर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परि षद नगर इकाई राजगीर के द्वारा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का पुतला दहन किया गया। विद्यार्थी परिषद के लगातार आंदोलन के बाद राजगीर में 2014 में डिग्री कॉलेज बनाया गया था, लेकिन अभी 2018 चल रहा है। फिर भी डिग्री कॉलेज का उद्घाटन नहीं किया गया।

राजगीर नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि राजगीर में राज्य सरकार सभी सुविधा दे रही है परंतु डिग्री कॉलेज का उद्घाटन आज तक नहीं हुआ है। राजगीर में देश-विदेश से शिक्षा ग्रहण के लिए शिक्षार्थी आते हैं, लेकिन राजगीर में डिग्री कॉलेज का चालू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां के छात्र-छात्राओं को डिग्री की पढ़ाई करने के लिए बाहर जाना पड़ता है।

कार्यकर्ता जेपी कुमार ने कहा कि अगर जल्द से जल्द नहीं किया जाता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगी।

पूर्व प्रदेश कार्यकर्ता मनजीत प्रभाकर ने कहा कि राजगीर के छात्र छात्राओं को डिग्री की पढ़ाई करने के लिए बाहर जाना पड़ता है। राज्य सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द राजगीर डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया जाए एवं समुचित पढ़ाई की व्यवस्था की जाए।

इस दौरान जिला संयोजक गोपाल कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कुमार, कॉलेज अध्यक्ष कुणाल कुमार, गोलू, नीरज, दीपक सागर, बिहारशरीफ नगर मंत्री गुलशन कुमार कार्यालय मंत्री निवास कुमार समेत सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version