CM हेमंत की जागी संवेदना, आदेश के बाद BDO पहुंचा असुरा गांव

comcm hemants sympathy awakened administration reached asura village after the order

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड के असुरा गांव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर पांच बेसहारा बच्चों और उनकी बुजुर्ग नानी के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बच्चों की शिक्षा, राशन और पोषण के साथ-साथ उनकी नानी के लिए पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बता दें कि 24 नवंबर 2024 को असुरा गांव के साहू पूर्ति और दुखी पूर्ति की मृत्यु के बाद उनके पांच छोटे बच्चे बेसहारा हो गए। बच्चों की देखभाल उनकी बुजुर्ग नानी कर रही थीं। लेकिन सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद हो जाने और आधार व जन्म प्रमाणपत्र न होने के कारण परिवार को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इस खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से संज्ञान लिया और चाईबासा के उपायुक्त को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए और बच्चों की शिक्षा एवं पोषण की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने असुरा गांव जाकर परिवार से मुलाकात की। जांच में पाया गया कि बच्चों का न तो आधार कार्ड है और न ही जन्म प्रमाणपत्र। एक बच्चा मात्र चार माह का है। उसकी देखभाल उसकी चाची कर रही है।

प्रशासन ने उठाए फौरी कदम-

  • जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड: सभी बच्चों के दस्तावेज तैयार करने का कार्य शुरू किया गया।
  • शिक्षा: तीन बच्चों का नामांकन स्थानीय विद्यालय में और एक का आंगनबाड़ी केंद्र में कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
  • पोषण: चार माह के बच्चे के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से पोषक पूरक आहार सुनिश्चित किया गया।
  • पेंशन: बच्चों की नानी की बंद पड़ी पेंशन को पुनः आरंभ करने के लिए आवश्यक कागजात अपडेट किए गए।

वहीं चाईबासा के उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बच्चों को उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

इस घटना ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संवेदनशील और जिम्मेदार नेतृत्व का प्रमाण दिया है। उनकी इस पहल से न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली है। बल्कि प्रशासन के लिए भी यह एक प्रेरणादायक कदम है। यह कदम झारखंड सरकार के ‘सर्वांगीण विकास और सामाजिक सुरक्षा’ के संकल्प को भी दर्शाता है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once