Home हमारी नजर किसान सभा मंच पर बार-बाला डांस मामले में कांग्रेस पार्टी के 4...

किसान सभा मंच पर बार-बाला डांस मामले में कांग्रेस पार्टी के 4 नेता निलंबित

0

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पूर्वी सिंहभूम जिला के शैलेज सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के राणा सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मोहसीन खान एवं कुकडू प्रखंड कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर महतो को जान-बूझकर पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

रविवार को यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित लोगों को एक सप्ताह के अन्दर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को कुकड़ू हाट मैदान में आयोजित किसान रैली में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version