Home झारखंड मॉरिशस में फंसे 200 IHM छात्रों में 20 झारखंड के, लगाई केन्द्र-राज्य...

मॉरिशस में फंसे 200 IHM छात्रों में 20 झारखंड के, लगाई केन्द्र-राज्य सरकार से गुहार

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पूरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है। जो जहां है, वहीं फंसा हुआ है।

वहीं कोलकाता IHM से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने मॉरिसश गए दो सौ भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। जिनमें करीब 20 छात्र झारखंड के हैं।

पार्षद राजरानी महतो का पुत्र राहुल महतो…

उधर कोरोना के खौफ के कारण मॉरीशस में भी लॉक डाउन की स्थिति चल रही है। जहां स्थिति और भी भयावह है। वहीं सभी छात्र मॉरीशस में फंसे हुए हैं उनके पास केवल आज तक ही खाने पीने का सामान है।

ऐसे में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री, झारखंड सरकार और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वही मॉरीशस में छात्रों के दल में सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम की पार्षद राजरानी महतो का पुत्र राहुल महतो भी है।

उन्होंने भी अपने पुत्र के साथ बाकी अन्य बच्चों को सकुशल भारत लाए जाने की अपील जिला प्रशासन एवं झारखंड सरकार और भारत सरकार से की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version