Home देश ‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ’ महारैली के निशाने पर मोदी सरकार

‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ’ महारैली के निशाने पर मोदी सरकार

0

हम आजादी की दूसरी जंग लड़ रहे हैं। एक दिन की लड़ाई में हम जंग नहीं जीत सकते हैं। देश के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। आज हम प्रदर्शन करते हैं, धरना देते हैं तो घर लौटने का यकीन नहीं होता है। आज कोई मरता है तो पूछते हैं कि कौन मरा है? हिन्दू या मुसलमान? कहां गई हमारी इंसानियत? बापू के अहिंसा के देश में गोली मारने का आदेश दे दिया गया। बापू को भी सीने में गोली मारी गयी। वे हमें बांटकर सत्ता चाहते हैं…. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को ‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ’ महारैली में भाकपा नेता कन्हैया कुमार समेत कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं।KANHAIYA RALLY PATNA 3 1

‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ महारैली’ के मंच पर कन्हैया कुमार के पहुंचते ही भीड़ ने उनका अभिवादन किया। कन्हैया कुमार ने मंच पर से ही भीड़ का स्वागत किया। उन्होंने मंच पर पहुंचने के बाद लोगों को प्रणाम के साथ सैल्यूट भी किया।

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में आयोजित महारैली में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला गया। महारैली में शामिल नेताओं ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधा। वहीं, शाहीनबाग का जिक्र करते हुए सीएए, एनआरसी और एनपीआर को स्वीकार नहीं करने की बात कह डाली।

महारैली के आयोजित मंच पर तुषार गांधी, मेधा पाटेकर, जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष मंच पर पहुंच चुकी हैं। ‘संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ महारैली’ की शुरुआत आदिवासी नृत्य से हुई।

इसके बाद इप्टा के कलाकारों ने जनगीत की प्रस्तुति दी। वहीं, आमिर ने ‘सब याद रखा जायेगा’ नज़्म को पढ़ा।

महारैली में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष मनीष भी शामिल हुए। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में फिर से बंटवारे की साजिश की जा रही है। राज्य सरकार को सलाह दिया कि अगर बिहार के मुसलमानों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं तो उन्हें बीजेपी से गठबंधन तोड़ देना चाहिए।

सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि ‘जन गण मन यात्रा’ के दौरान कन्हैया कुमार पर आठ बार हमला किया गया। रैली को असफल करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गयी। अब, बिहार में लेफ्ट डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट बनाना जरूरी है।

महारैली’ को संबोधित करते हुए सदफ जफर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। सदफ जफर ने कहा कि अमित शाह की बात से सहमत हैं कि मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। आज उनको डरने की जरूरत है, जो संविधान में यकीन रखते हैं। हमें मोदी-शाह से कोई दिक्कत नहीं है, हमें उनकी विचारधारा से दिक्कत है।

महारैली को संबोधित करते हुए भाकपा के विधायक महबूब आलम ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर का जिक्र करते हुए बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया। आलम ने कहा कि चंद लोगों की शिनाख्त के लिए केंद्र सरकार सीएए, एनपीआर और एनआरसी लेकर आयी है।

बिहार में बीजेपी के सीने में कलम लगाकर एनआरसी को पास करवाया। हिटलर ने यहूदियों को निशाना बनाया, आज नरेंद्र मोदी ने एनआरसी के बहाने मुसलमानों को निशाना बनाया है।

वहीं, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के बिहार के पर्यवेक्षक और बंगाल के विधायक ने कहा कि ममता बनर्जी ने एनआरसी को केंद्र में समर्थन दिया था। लेकिन, आज वो उसका विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार आतंकियों के साथ बैठी है।

महारैली को माकपा नेता अवधेश कुमार ने कहा कि हमारी लड़ाई वैचारिक है। हम सब किसी भी कीमत पर देश में गोडसे की विचारधारा को नहीं चलने देंगे। शाहीन बाग की महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वो हमारे लिए आदर्श हैं।

जनगीत के बाद अररिया विधायक अबीदुर रहमान ने रैली को संबोधित किया। महारैली को सबोधित करते हुए रालोसपा नेता जितेंद्र नाथ ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला किया। जितेंद्र नाथ ने गिरिराज सिंह को भारत में पाकिस्तान का राजदूत कह डाला।

error: Content is protected !!
Exit mobile version