Home गांव-देहात मुखिया के स्कार्पियो ने दो पत्रकार को रौंद कर मार डाला

मुखिया के स्कार्पियो ने दो पत्रकार को रौंद कर मार डाला

0

राजनामा.कॉम। बिहार के भोजपुर जिले में रविवार की देर शाम दो पत्रकार  को स्कॉर्पियो से रौंदकर मार डाला गया। हत्या का आरोप गड़हनी के एक पूर्व मुखिया के परिजनों पर लगाया जा रहा है।

यह वारदात आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव के समीप हुई। मरने वालों में गड़हनी थाना के बगवां गांव निवासी नवीन निश्चल व विजय सिंह हैं। इनमें नवीन एक हिंदी दैनिक के लिए काय करते थे। हादसे की सूचना से लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

ARRAH PATRAKAR HATYA NAVIN SINGH 1गुस्साये लोगों ने स्कॉर्पियो को फूंक दिया और शव के साथ रोड जाम कर दिया। घटना के बाद तनाव व्याप्त है। एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर गड़हनी व चरपोखरी सहित कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम नवीन निश्चल रामनवमी जुलूस के बाद अपने साथी विजय कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गडहनी से गांव लौट रहे थे।

इसी क्रम में नहसी के समीप पीछे से जा रही पूर्व मुखिया की स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इसमें बाइक पर सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही गड़हनी थानेदार शमीम अहमद पहुंच गये, तबतक लोग स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर चुके थे। हालांकि चालक सहित स्कॉर्पियो पर सवार भाग निकले थे।

पत्रकार नवीन निश्चल के बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि पूर्व मुखिया व पत्रकार के बीच पहले से विवाद था। 

रविवार को भी पूर्व मुखिया के परिजन व पत्रकार के बीच गड़हनी बाजार पर नोकझोंक हुई थी। उसके बाद पत्रकार बाइक से घर निकल गये। पीछे से उनकी बाइक में ठोकर मार दी गई।

एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि परिजन आवेदन देंगे तो हत्या की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। मामले की छानबीन की जा रही है।

गडहनी थाना क्षेत्र के नहसी के समीप सड़क हादसे में मृत पत्रकार नवीन सिंह एवं उनके साथी की सड़क हादसे में मौत के बाद घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

बताया जाता है कि मृतक नवीन सिंह दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई राजेश कुमार पटना जिला पुलिस में कार्यरत है। उनके परिवार में पत्नी नीतू देवी, 18 वर्षीया पुत्री निहारिका तथा 15 वर्षीया पुत्र नितिन है। वहीं मृतक विजय कुमार के घर में उनकी पत्नी तथा दो मासूम बच्चे हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version