Home देश नालंदा के 14 समेत सूब में 325 सीओ का थोक तबादला

नालंदा के 14 समेत सूब में 325 सीओ का थोक तबादला

0

बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा उलटफेर किया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 325 अंचलाधिकारियों के एक साथ तबादले की अधिसूचना जारी कर अचानक सबको हैरान कर दिया है”

1बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को भी अंचलाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त करते हुए पदस्थापित किया है जिसमें अनेक प्रतीक्षारत अफसर भी शामिल है।

राज्य सरकार अंचलाधिकारियों का इतने बड़े पैमाने पर तबादला कई वर्षों के बाद किया है। वही इस तबादले को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है। इसके मद्देनजर एक बार फिर से बड़े पैमाने पर तबादला होने की संभावना है।

सभी अंचलाधिकारियों को 2 दिनों के अंदर नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश विभाग ने दिया है इतने बड़े पैमाने पर अंचलाधिकारियों के तबादले को लेकर एक बार फिर बिहार की राजनीति गरमाने की संभावना है।

एक लंबे अरसे से क्षेत्र में मंत्री सांसद और विधायक अपने अपने क्षेत्र में मनपसंद अधिकारियों के तबादले को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हुए थे।

नालंदा में कहां से आए…..

1. अंचल अधिकारी बिहार शरीफ- श्री अरुण कुमार सिंह फुलवारी शरीफ पटना
2. अंचल अधिकारी कतरीसराय- श्री अनिल कुमार चेरिया बरियारपुर बेगूसराय
3. अंचल अधिकारी थरथरी – श्री लक्ष्मण सिंह हरसिद्धि पूर्वी चंपारण
4. अंचल अधिकारी नगरनौसा- श्री सुरेश कुमार टनकुप्पा गया
5. अंचल अधिकारी हरनौत- श्री अखिलेश चौधरी शेरघाटी गया
6. अंचल अधिकारी परवलपुर- श्री अजय कुमार सिंह आमस गया
7. अंचल अधिकारी हिलसा- श्री अखिलेश प्रसाद शर्मा रामपुर कैमूर
8. अंचल अधिकारी गिरियक- श्री चंद्रशेखर कुमार लखनौर मधुबनी
9. अंचल अधिकारी कराय परशुराय- श्री राम किशोर पंजियार खुटौना मधुबनी
10. अंचल अधिकारी बेन- श्री अंजनी कुमार सिन्हा पुनपुन पटना
11. अंचल अधिकारी नूरसराय- श्री अमलेश कुमार आंदर सिवान
12. अंचल अधिकारी सिलाव- श्री विनोद कुमार पांडे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी लखीसराय

देखिये……..बिहार में सीओ का थोक तबादला सूची…

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version