Home आधी आबादी स्कूल जा रही छात्रा संग छेड़खानी का फिर वीडियो वायरल

स्कूल जा रही छात्रा संग छेड़खानी का फिर वीडियो वायरल

0

ताजा मामला सहरसा का है, जहां कुछ मनचलों ने दिन दहाड़े एक स्कूल जाती छात्रा के साथ छेड़खानी की और इस घटना का वीडियो बना कर वायरल किया गया….”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार में मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है दिनदहाड़े लड़कियों के साथ छेड़खानी करते वीडियो बना उसे वायरल करने से बाज नहीं आ रहे हैं।bihar un social crime1 1

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की मनचले लड़कों से परेशान ना करने के लिए प्रार्थना भी कर रही है। इतना ही लड़की के साथ चल रहे एक लड़के, जिनसे लड़की को बचाने की कोशिश की उसे भी पीटा गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित लड़की और अभियुक्त की पहचान कर ली है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पंकज यादव नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। सहरसा सदर डीएसपी के अनुसार पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द पड़कने का प्रयास करेगी।

इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। विपक्षी दल वीडियो का हवाला देकर नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था को कोस रहे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ”नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न। नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?”

error: Content is protected !!
Exit mobile version