एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर जदयू महादलित प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास ने नगरनौसा थाने के हाजत में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
मृतक नेता स्थानीय थाना के सैदपुरा गांव के रहने वाले हैं।
नालंदा एसपी पुलिस प्रताड़ना से आत्महत्या किये जाने की बात से साफ इंकार करते हुए कहा कि मामले की जाँच की जा रही हैं कि आखिर इसने आत्म हत्या क्यों की।
मिली जानकारी के अनुसार 11 जून को थाने में एक किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक दिन पूर्व एक महिला महिला को गिरफ्तार किया।
जबकि गणेश रविदास इस मामले में आरोपित नहीं थे। बाबजूद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए बुलाई और हाजत में बंद कर दिया। इस दौरान हाजत में पुलिस ने उन्हें खूब प्रताड़ित भी किया। इस कारण उन्होंने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।
हालांकि, पुलिस से इतर विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जदयू नेता की मौत पुलिस प्रताड़ना के दौरान ही हो गई थी। अब सच क्या है। यह तो उच्चस्तरीय जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल समूचे नगरनौसा क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।