Home आस-पड़ोस सिल्ली उपचुनाव परिणाम पर विवाद, एक का हाथ काटा, तनाव

सिल्ली उपचुनाव परिणाम पर विवाद, एक का हाथ काटा, तनाव

0

घटना प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर हुए उत्पन्न विवाद के कारण घटी़  इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुका था।”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। रांची जिले के राहे प्रखंड के सताकी गांव में सिल्ली विधानसभा उपचुनाव परिणाम को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति का हाथ काट दिया गया। मंगलवार देर रात घटी इस घटना को लेकर पूरे गांव में तनाव है।

तनाव को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल पहल करते हुए पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। वहीं हाथ काटने वाला आरोपी मनोज कुमार महतो फरार है।

इस संबंध में रवींद्र महतो के पुत्र तारकेश्वर महतो के बयान पर अनगड़ा थाना में जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं के तहत मनोज कुमार महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। रवींद्र महतो को मेडिका में भरती कराया गया है़ 

मेडिका में अनगड़ा थाना के पुलिस अफसर के समक्ष दिये गये बयान में तारकेश्वर महतो ने बताया कि उसके पिता शौच के लिए जा रहे थे।

उसी समय मनोज कुमार महतो ने उसके पिता को पीछे से पकड़ लिया और गड्ढा की ओर ले जाकर मारपीट करते हुए उन पर फरसा से वार कर दिया। इससे उसके पिता के दाहिने हाथ की नस व पीठ कट गयी।

इधर, मेडिका में डॉ. रमेश दास की देखरेख में मरीज की दो सर्जरी की गयी है। बुधवार की सुबह पहली सर्जरी हुई। वहीं देर रात डॉक्टरों की टीम ने दूसरी सर्जरी की। जानकारी के अनुसार मरीज की कलाई की नस कट गयी थी, जिस कारण काफी रक्तस्राव हो रहा था।

पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सताकी एसएसबी कैंप में शांति समिति की बैठक आयोजित की। इसमें पूरे गांव के लोगों से भाईचारे के साथ रहने को कहा गया। चुनाव में हार-जीत की लेकर तनाव में नहीं रहने की सलाह दी गयी। 

अफवाहों पर भी सतर्कता बरतने को कहा गया।  लोग दूसरों की बात पर ध्यान नहीं दें। इससे शांति भंग हो सकती है। अपने विवेक का इस्तेमाल करें।

बैठक में थाना प्रभारी रामबाबू मंडल, राहे सीओ छविबाला बारला, एसएसबी कमांडेंट ने ग्रामीणों को शांतिपूर्वक रहने की सलाह दी है। बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version