Home झारखंड सावधान! झारखंड में उषा मार्टिन अकादमी को AICTEसे नहीं है मान्यता

सावधान! झारखंड में उषा मार्टिन अकादमी को AICTEसे नहीं है मान्यता

0

usha martin acadmy froudरांची। झारखंड की चार शिक्षण संस्थानों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की मंजूरी नहीं है। परिषद की वेबसाइट पर इन शिक्षण संस्थानों की सूची दी गई है। इसके अनुसार रांची, जमशेदपुर, धनबाद और हजारीबाग में चल रही उषा मार्टिन एकेडमी को परिषद की मंजूरी नहीं मिली है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से संसद में दी गई जानकारी के अनुसार देश भर में 23 विश्वविद्यालय तथा 279 फर्जी कॉलेज हैं। फर्जी विवि और कॉलेज से तात्पर्य होता है कि उन्हें नियामक एजेंसी की मान्यता नहीं है।

ऐसे विवि या कॉलेज से दी गई डिग्री नौकरी या आगे की पढ़ाई के लिए मान्य नहीं होती है। सही मायने में वे डिग्री दे ही नहीं सकते हैं। दिल्ली में सात विवि ऐसे हैं जो यूजीसी से मान्य नहीं हैं। 66 पेशेवर कॉलेज हैं, जिन्हें एआईसीटीई ने अमान्य घोषित कर रखा है। सरकार ने छात्रों से इन विवि और कॉलेजों से सावधान रहने को कहा है।

सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में आठ विश्वविद्यालय एवं 22 कॉलेज फर्जी हैं, जबकि उत्तराखंड में तीन कॉलेज फर्जी पाए गए हैं।

बिहार में एक विवि और 17 कॉलेज फर्जी हैं। हरियाणा में 18 फर्जी कॉलेज हैं। इनकी सूची यूजीसी और एआईसीटीई की वेबसाइट पर है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version