Home हादसा अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुःखों का पहाड़, जीजा की मौत, बहन...

अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुःखों का पहाड़, जीजा की मौत, बहन गंभीर

0

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत निरसा में बिहार के जाने माने फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई और उनकी बहन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए है। जिसमें उनके बहनोई राकेश तिवारी की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उनकी बहन सविता तिवारी गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएनएससीएच धनबाद लाया गया है।

बताया जाता है कि  मृतक राकेश तिवारी बंगाल में रेलवे में पोस्टेड थे और बिहार के गोपालगंज से अपनी पत्नी के साथ वापस बंगाल लौट रहे थे। इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह भीषण हादसा निरसा एनएच पर हुआ है।

इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी फ्लाईट से कोलकाता पहुंच गए है। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से होते हुए धनबाद के लिए रवाना हो गए है।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं और बहुत कम समय में बॉलीवुड के बेहद सुलझे अभिनेताओं में शुमार हो गये हैं।

चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

केके पाठक का तल्ख तेवर बरकरार, गवर्नर को दिखाया ठेंगा, नहीं पहुंचे राजभवन

मनोहर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर गोड्डा सासंद को दी गिरफ्तार करने की चेतावनी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version