Home झारखंड समाचार पत्र वाहन पुल के नीचे गिरी, 8 की मौत, अनेक घायल

समाचार पत्र वाहन पुल के नीचे गिरी, 8 की मौत, अनेक घायल

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (सोनू मिश्रा) भागलपुर से समाचार पत्र लेकर जा रही एक गाड़ी झारखंड के दुमका जिले के जामा के पास सोमवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद उनके शव घटना स्‍थल पर बिखर गए।

bhagalpur rod acsident news papper 2 जानकारी के अनुसार देर रात भागलपुर से समाचार पत्र लेकर एक गाड़ी दुमका के लिए चली। सोमवार की सुबह करीब छह बजे गाड़ी घुमावदार मोड़ पर पुल से नीचे गिर गई।

दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का अनियंत्रित हो जाना बताया जा रहा है।

दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों को दुमका अस्पताल लाया गया है।

मृतकों में एक की पहचान जगदीशपुर (भागलपुर) निवासी गोविंद साह के रूप में की गई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version