Home आधी आबादी समलैंगिक महिला दपंति की फांसी टंगी लाश, हत्या या आत्महत्या, तफ्शीश में...

समलैंगिक महिला दपंति की फांसी टंगी लाश, हत्या या आत्महत्या, तफ्शीश में जुटी पुलिस

0

दोनों महिलाएं ओडिशा के बारीपदा से भागकर यहां आई थी और दोनों विधिवत शादी कर बतौर पति-पत्नी यानि समलैंगिक रिलेशनशिप में रह रही थी…..”

सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत बोलायडीह रोड नंबर 8 में 2 महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

lasbiyan woman suside 1दोनों महिलाएं ओडिशा की रहने वाली बताई जा रही है  और 1 सप्ताह पहले से ही यहां किराए के मकान में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि दोनों ओडिशा के बारीपदा से भागकर यहां आई थी और विधिवत शादी कर दोनों बतौर पति-पत्नी यानि समलैंगिक रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के नाम गुड़िया पत्रा और रष्मिता नायक बताए जाते हैं।

इधर घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या। इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इधर दोनों को ढूंढते हुए इनके परिजन यहां पहुंचे हैं, लेकिन उन्होंने भी अभी कुछ भी बताने से मना कर दिया है।

एक महिला की उम्र 23- 24 वर्ष के आसपास, जबकि दूसरी का 18 से 19 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तप्तीश कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version