Home आस-पड़ोस सड़क हादसे में घायल वार्ड सदस्य की रिम्स में मौत

सड़क हादसे में घायल वार्ड सदस्य की रिम्स में मौत

0

ओरमांझी (संवाददाता)। शनिवार को बारीडीह पंचायत के लुदु मुंडा के पुत्र एवं वार्ड सदस्य इंद्रजीत मुंडा (30) की रिम्स में ईलाज के दौरान मौत हो गई।

विगत 18 अगस्त को इंद्रजीत मुंडा अपनी मोटरसाईकिल से उस समय गंभीर रुप घायल हो गये थे, जब वे सिकिदिरी से अपने घर वापस लौट रहे थे और उनकी मोटरसाईकिल पंचर हो गया। इसी बीच पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन अपनी चपेट में ले लिया।

वार्ड सदस्य इंद्रजीत मुंडा की अकाल मौत पर प्रखंड प्रमुख शिवचरण करमाली, उप प्रमुख जयगोविंद साहु, मुखिया राजेन्द्र मानकी शाही, पंसस अंजीत महतो, पूर्व मुखिया रेखा देवी, वार्ड सदस्य रेणु देवी, रश्मि देवी, संतोष महतो, चमन प्रजापति, डबलु करमाली, रामकुमार पाहन आदि  गहरी संवेदना प्रकट की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version