Home आधी आबादी विवाहिता की सरेआम गोली मार कर हत्या

विवाहिता की सरेआम गोली मार कर हत्या

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के जफरा गाँव में एक विवाहिता की गोली मार हत्या कर दी गई है।

यह घटना थोड़ी देर पहले यानि शनिवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे घटी।

मृतका उक्त गांव निवासी प्रवीण सिंह की पत्नी व सुमिन्द्र सिंह की बहू बताई जा रही है।

घटना का कारण अब तक पता नही चल सका है।

इस वारदात की सूचना पाकर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। समाचार प्रेषण तक थाना पुलिस ने शव को बरामद नहीं कर सकी है।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों एवं परिजनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

उस विवाहिता की हत्या को लेकर तरह तरह की बातें सुनने को मिल रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। विशेष विवरण की प्रतीक्षा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version