एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। राजधानी रांची के नामकुम में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। रांची-टाटा मार्ग पर रामपुर थाना क्षेत्र में बोलेरो और ट्रक की आमने सामने टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ट्रक पर बैट्री लदी थी।
शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुए हादसे में बोलेरो सवार सभी सात लोगों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक चान्हो इलाके के पिपराटोली के रहनेवाले बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इतनी जोरदार टक्कर हुई कि कई लोगों के शव क्षत विक्षत हो गए। सड़क पर जहां-तहां मानव अंग भी बिखरे हुए हैं।
बताया गया कि नामकुम थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सरवल गांव के समीप ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना में बोलेरो पर सवार 5 लोग की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कई लोग घायल हुए हैं।
सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल/रिम्स में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।