Home झारखंड रांची डीसी का कड़ा आदेश- बाहरी लोग छोड़े सिल्ली

रांची डीसी का कड़ा आदेश- बाहरी लोग छोड़े सिल्ली

0

रांची डीसी राय महिमापत रे का सिल्ली विधानसभा उप चुनाव को लेकर  कड़ा आदेश है कि जो सिल्ली के वोटर नहीं हैं, वो सिल्ली छोड़ दें। वहीं, पार्टी के नेता जिनका नाम सिल्ली के मतदाता सूची में नहीं हैं, वो कैंप न करें।”

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सिल्ली उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं। मतदान केंद्रों में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गयी है।silli by election

इस संबंध में डीसी ने आदेश भी जारी कर दिया है। वहीं, शनिवार को चुनाव प्रचार भी थम गया।

अब प्रत्याशियों ने शाम पांच बजे के बाद घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

सिल्ली में शराबबंदी भी हो चुकी है। शराबबंदी 29 मई के सुबह सात बजे तक जारी रहेगी।

सिल्ली उपचुनाव को लेकर किसी भी तरह की शिकायतों को दर्ज करने के लिए कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है।

साथ ही टॉल फ्री नंबर भी जारी कर दिये गये हैं। चुनाव में निगरानी रखने के लिए उड़नदस्ता भी बनाया गया है। चुनाव 28 मई को है। सुबह सात बजे से दिन के तीन बजे तक मतदान का समय निर्धारित है।

रविवार को पोलिंग पार्टी सिल्ली के लिए रवाना होगी। सारे पोलिंग पार्टी को सुबह बुलाया गया है। सारे पोलिंग पार्टियों को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम से भेजा जायेगा।

20 टेबुल पर मतगणना:  मतगणना पंडरा बाजार समिति परिसर में 20 टेबुल पर होगी। एक ही हॉल में मतगणना होगी।  इसमें 25  मतगणना सहायक, 25 पर्यवेक्षक व 25 माइक्रो ऑबजर्वर लगाये जायेंगे।

इवीएम  रखने के लिए दो व्रजगृह बनाये जायेंगे। इवीएम जमा करने के लिए छह टेबल रखे जायेंगे। काउंटिंग 31 मई को होगी। 

error: Content is protected !!
Exit mobile version