Home झारखंड रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में एक महिला की डरावनी हरकत

रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में एक महिला की डरावनी हरकत

0

रांची। रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में पांच दिन पूर्व महिला के इस आस्था और अंधविश्वास से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में खुब हो रहा है। वायरल महिला द्वारा की गई 39 सेंकेड तक के इस डरावनी हरकत से बलिस्थल पर मौजूद लोग हो गए हक्के बक्के दिख रहे हैं।

बलिस्थल पर एक एक कर दो बकरों की बलि होती है। बलि के बाद वहां खुन का धार बहने लगता है, इसी बीच वहां एक महिला करीब 15 किलो वजन के सिरकटे बकरे को दांतो से उठा लेता है।

इसी प्रकार दूसरे सिरकटे बकरे को पीठ पर लाद लेती है। खुन से लथपथ बकरे के सिर को दोनों हाथों में लिए बलिस्थल का परिक्रमा शुरु कर देती है। यह नजारा रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के बलि स्थल में देखने को मिला।

महिला के इस हरकत को देख वहां मौजदू लोग हक्के बक्के हो गए। महिला भी चीख चीखकर डरावनी आवाज भी निकाल रही थी। 39 सेंकेड का यह वीडियो सोशल मीडिया में खुब वायरल हो रहा है।

स्थानीय पुजारी लोकेश पंडा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह वीडियो पांच दिन पूर्व नौ फरवरी का है।

परिवार के साथ आई महिला के परिजनों ने कहा, देवी होती है सवार

स्थानीय पुजारियों के अनुसार वह महिला बिहार के आरा जिले से परिवार के कई सदस्यों के साथ आई थी। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उस दिन मुंडन मुहूर्त के कारण काफी भीड़ थी। महिला के इस हरकत से बलिस्थल में दहशत की स्थिति बन गई।

 पुजारी सुबोध पंडा ने बताया कि किसी अनहोनी के डर से बलि के लिए वहां मौजूद हथियार को हटा लिया गया। महिला जब दांत से दबाएं बकरे के साथ बलिस्थल का परिक्रमा कर रही थी, उस समय उसके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

परिजनों ने दावा किया कि उनपर माता सवार होती है। पुजारियों ने बताया कि  महिला के नाम और पता की जानकारी नहीं हो पाई है।

दस दिन पहले नरबलि की घटना हो गई ताजा

महिला के इस हरकत से वहां मौजूद पंडा परेशान हो गए। वहां मौजूद लोग इस घटना को मोबाइल में कैद करने लगे। हर के कारण बलिस्थल से हथियार को हटा लिया गया। लोगों को 31 जनवरी बिहार के ही बक्सर जिला अंर्तगत बलिहार निवासी सीआरपीएफ के जवान संजय नट द्वारा खुद के बलि दिए जाने की घटना को ताजा कर दिया। संजय नट भी मंदिर प्रक्षेत्र में कटारी से लगा रेत लिया था। बलिस्थल पर मौजूद लोग को लगा कि कही महिला भी ऐसी हरकत ना कर ले।

error: Content is protected !!
Exit mobile version