Home झारखंड रघु’राज में महिलाओं के आबरू की फरियाद लिखने वाला कोई नहीं !

रघु’राज में महिलाओं के आबरू की फरियाद लिखने वाला कोई नहीं !

0

इधर आज महिला का हिम्मत जवाब दे गया और अपनी आबरू के लिए जमशेदपुर SSP कार्यालय में जमकर बवाल काटा….”

jamshedpur police 1

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। एसपी कार्यालय में हंगामा कर रही यह महिला छेड़खानी और शारीरिक शोषण के शिकार हुई  महिला है। यह महिला अपनी आबरू बचाने के लिए दर-दर भटक रही है।

पिछले 7 दिनों से एसपी कार्यालय में चक्कर लगा रही है। लेकिन अभी तक इसकी बात वरीय पुलिस अधिकारी ने सुनी है, और ना ही सिटी एसपी ने।

वहीं महिला ने सिटी एसपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिटी एसपी महिलाओं की फरियाद नहीं सुनते और अपने कार्यालय से भगा देते हैं। हालांकि पुलिस के दुर्व्यवहार से यह महिला काफी डरी सहमी हुई है।

इस महिला का कहना है कि उनकी  इज्जत पर हाथ डालने वाले और उसके साथ छेड़खानी करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

डर के कारण यह महिला अपने घर नहीं जा रही है, जबकि उनके पति भी हैं, लेकिन पति को छेड़खानी करने वाले लोगों ने धमका कर शांत करा दिया है।

वैसे एसपी कार्यालय ने जब हंगामा शुरू हुआ और मीडियाकर्मी एकत्रित हुए तो कुछ पुलिसकर्मियों की नींद खुली और आनन-फानन में इस महिला को स्थानीय थाना भेजा गया।

अब सवाल उठता है के जिन लोगों पर आम जनता की जिम्मेवारी है, अगर वही बात नहीं सुने तो आम लोग कहां जाएंगे। जबकि छेड़खानी करने वाले लोगों ने इस महिला के दुकान को भी तोड़ दिया।

 

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version