Home देश मज़बूर नहीं, सृजनहार हैं मज़दूर  :श्रम मंत्री

मज़बूर नहीं, सृजनहार हैं मज़दूर  :श्रम मंत्री

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। मज़दूर मज़बूर नहीं हैं, बल्कि वो सृजनहार हैं, सृजनकर्ता हैं। उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बिहार सरकार प्रयत्नशील हैं।

उपर्युक्त बातें बिहार सरकार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कही।

mjdoor sammelan rajgir 5नालंदा जिले के राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय समागम  केंद्र के प्रांगण में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 24वें त्रिवार्षिक अधिवेशन में मंत्री ने आगे कहा कि श्रमिक हमारी पूंजी है और यदि श्रमिक दुखी रहेंगे, तो हमारा प्रान्त और देश सुखी नहीं रह सकता।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि यदि योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई, तो उनसे सरकार निबटेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता राष्ट्रभक्त होते हैं और जिनका मूल भावना देश का उत्थान है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version