Home आस-पड़ोस महज 1 KM दूर हुई बड़ी वारदात, SHO 3 घंटे और DSP 5...

महज 1 KM दूर हुई बड़ी वारदात, SHO 3 घंटे और DSP 5 घंटे लेट, दोनों को तत्काल हटाने पर अड़े लोग

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। नालंदा जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन-धर्म नगरी राजगीर के अति संवेदनशील बस स्टैंड ईलाके में  18 वर्षीया प्रियंका को सुबह साढ़े पांच बजे गोली मारी जाती है और स्थानीय पुलिस इतनी लापरवाह और कर्तव्यहीन है कि मानवता भी शर्मसार हो जाये।

राजगीर में बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के जिम्मेदार राजगीर थानाध्यक्ष संतोष कुमार और डीएसपी सोमनाथ प्रसाद को हटाने को राजगीर बस स्टैंड जाम कर रहे लोग अड़ गएrajgir police

सुशासन बाबू के लापरवाह थानाध्यक्ष घटनास्थल के पास 3 घंटे और डीएसपी 5 घंटे बाद पहुँचते है, जबकि घटनास्थल इन दोनों पुलिस पदाधिकारी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है।

ऐसे लापरवाह पुलिस पदाधिकारी को हटाने की मांग राजगीर बस स्टैंड जाम कर रहे लोग कर रहे हैं।

राजगीर के स्थानीय लोग भी इन पुलिस पदाधिकारी को राजगीर से हटाने के लिए वरीय अधिकारियों से सम्पर्क कर रहे हैं।

राजगीर में पिछले माह गैंगरेप, डकैती, चोरी, वाहन चोरी, दुकान चोरी, मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में बेहताशा वृद्धि ने पुलिसिंग व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय नगरी राजगीर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाबजूद प्रशासनिक एक्शन नहीं होना पुलिस-अपराधी गठजोड़ की ओर साफ इशारा कर रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FYZv6SlX9v8[/embedyt]

error: Content is protected !!
Exit mobile version