Home आस-पड़ोस भारी वर्षा के बीच व्रजपात से 17 लोगों की मौत, 5 गंभीर,...

भारी वर्षा के बीच व्रजपात से 17 लोगों की मौत, 5 गंभीर, दर्जनों मवेशी भी मरे

0

हालांकि अभी राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने गया व कैमूर से 3-3, पटना, भोजपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सिवान से 2-2 और कटिहार में एक की मौत की पुष्टि की है………………..”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के विभिन्न जिला क्षेत्रों में भारी बारिश के बीच आकाशीय वज्रपात से 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए। कई मवेशियों के भी मरने की भी खबर है। वज्रपात की चपेट में आने से अन्य पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

Bihar Flood

खबर है कि मंगलवार की दोपहर बाद कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ ही कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान अलग-अलग जिलों से वज्रपात की घटनाएं सामने आईं, जिनमें 17 लोगों की मौत की खबर के साथ ही 5 लोगों के झुलसने की भी सूचनाएं सामने आई हैं।

जानकारी के अनुसार, अकेले कैमूर जिले में सबसे अधिक 4 लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गई। हालांकि प्रशासन में 3 मौत की ही पुष्टि की है। वहीं, जिले में अलग-अलग जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण पांच लोग झुलस गए।

गया में 3 लोगों की मौत की खबर है। जबकि अरवल जिले में भी मूसलाधार बारिश के साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।

पटना, भोजपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सिवान से 2-2 और कटिहार में एक की मौत की पुष्टि की है। हालांकि जहानाबाद में वज्रपात से 2 लोगों की मौत हुई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version