Home झारखंड बोले SP- किसी से नहीं डरें, आपके साथ है ACB

बोले SP- किसी से नहीं डरें, आपके साथ है ACB

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। कोल्हान एंटी करप्शन ब्यूरो एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने 2018 की उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा है कि डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी या नेता आपसे पैसा मांगता है, इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दें।

उन्होंने कोल्हान एसीबी मुख्यालय,चाईबासा में बताया कि वर्ष 2018 में 15 एफआईआर दर्ज हुआ, जिसमें 1 लाख 25 हजार रुपये की रिकवरी हुई। वहीं 19 लोगों को जेल भेजा गया।

उन्होंने कहा कि जेल जाने वाले सभी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी है। सबसे ज्यादा भू- राजस्व विभाग के कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो का गठन किया गया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version