Home समस्या बिहारशरीफ नगर निगम ने जर्जर अवैध भवनों पर चलाये बुल्डोजर

बिहारशरीफ नगर निगम ने जर्जर अवैध भवनों पर चलाये बुल्डोजर

0

” मोगलकुआं से शेखाना  तक निर्मित होने वाले इस सड़क निर्माण पर ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिससे इस इलाके के लोगों को काफी लाभ होगा।” 

biharsarif news 3नालंदा (न्यूज ब्यूरो)।  बिहारशरीफ नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। इसी के तहत मोगलकुआं से शेखाना  तक निर्मित होने वाले सड़क निर्माण में मार्ग को अवरुद्ध कर रहे जर्जर भवन को पर आज नगर निगम की बुल्डोजर चल गई। बिहार शरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त कौशल कुमार इस मामले में काफी सख्त दिख रहे हैं उनका कहना है कि शहर के जो भी इस तरह के जर्जर मकान हैं उन्हें नोटिस जारी करने के बाद उसे ध्वस्त किया जाएगा।  

नगर आयुक्त  कौशल कुमार ने बताया कि नगर निगम  अधिनियम की धारा 378 के तहत जो भी जर्जर मकान है या वह रैयती  हो या फिर सरकारी, सभी को ध्वस्त करने का प्रावधान है।  इस मकान में कुल 12 फीट अतिक्रमण किए गए थे। जिसे मापी कराने के बाद आज ध्वस्त  कर दिया गया। 

बता दें कि वर्ष 2013 में भीषण बाढ़ की चपेट में आने से नालंदा के कई इलाके जलमग्न हो गए थे। जिसका असर सोहसराय इलाके पर पड़ा था।  किसान सिनेमा के समीप तीन मंजिला मकान इसी बाढ़ की चपेट  में आ गया था, जिसमें दबकर 5 लोगों की मौत हो गई थी। अगर उस मकान को पहले ध्वस्त किया जाता तो शायद  इतनी बड़ी आपदा से इन लोगों की मौत न  होती। 

आज बिहार शरीफ के अंचलाधिकारी ने पुलिस बलों  के साथ मोगलकुआँ  स्थित इस अतिक्रमण किए गए मकान को ध्वस्त कराया। इस मकान के ध्वस्त होने से इलाके में खलबली मच गई।  नगर आयुक्त के द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई से शहर के वैसे  मकान मालिकों में खौफ पैदा हो गया है, जिनके मकान जर्जर है। 

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version