Home आधी आबादी प्रसूति ने 2 बच्चा और 1 बच्ची साथ दी जन्म, बनी चर्चा...

प्रसूति ने 2 बच्चा और 1 बच्ची साथ दी जन्म, बनी चर्चा का विषय

0

नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड स्थित सरकारी प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण क्षेत्र से प्रसव करवाने पहुंची एक महिला ने तीन वच्चा को जन्म दिया है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

karishmaप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक विकास आनंद ने बताया कि सिढारी गांव के उमेश कुमार की पत्नी मीना देवी पीएचसी मे प्रसव करवाने आई थी। जिस पीड़िता को प्रसव करवाने के लिए केंद्र मे भर्ती कर लिया गया और प्रसव करवाने के लिए तीन एएनएम डीयुटी पर तैनात थी।

जिसमें एएनएम किरण कुमारी, सुषमा कुमारी, रिंजु कुमारी,शामिल है। प्रसव पीडा के दौरान शनिवार की रात को मीना देवी ने एक साथ दो लडका उसके वाद एक नवजात लडकी का जन्म दिया है।

उन्होने बताया कि जच्चा एंव तीनो वच्चा स्वस्थ्य  है। निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणो ने बताया कि इस महिला को पुर्व से दो बच्ची तथा एक बच्चा है।

 इस महिला ने इस वार तीन बच्चा को जैसे ही जन्म दिया। वैसे ही क्षेत्र में चर्चा का विषय वना है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version