Home झारखंड पूर्व नक्सली की हत्या के बाद सरिया क्षेत्र में भय का माहौल,...

पूर्व नक्सली की हत्या के बाद सरिया क्षेत्र में भय का माहौल, बीती रात हुई गोली मार हत्या

0

saria naksali crime 1सरिया(आसिफ अंसारी)। सरिया थाना क्षेत्र के घुठिया पेसरा गांव में शुक्रवार की रात एक पूर्व नक्सली तिलकधारी महतो की हत्या कर दी गई। इससे पूरे गांव में भय और मातम का माहौल है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक तिलकधारी महतो 42 पिता गोविंद महतो अपने घर मुंडरो से शाम तीन बजे सरिया बाज़ार आया था। बाजार से खरीददारी कर अपने बाइक से लगभग 7:30 में गाँव की ओर लौट रहा था।

इसी बीच उनकी पत्नी गोमिया देवी ने अपने पति को दूरभाष के माध्यम से बताया कि लगभग 7:15 में 5 व्यक्ति उनके घर आये तथा टॉर्च जला कर देखने – पूछने पर वो लोग चुप्पी साध कर चलते बने। इसी बीच पत्नी द्वारा एक ब्यक्ति की पहचान गाँव के ही बैजनाथ महतो के रूप में कई गई।

पत्नी द्वारा सूचना देने के उपरांत तिलकधारी महतो अपने गांव लगभग 9:30 बजके रात पहुंच रहे थे जहां घात लगाए लोगों ने उसपर गोली चला दी।तथा हमलावर चलते बने।

गोली की आवाज सुनते ही कुछ लोग तो घर मे ही भय से दुबके रहे जबकि कुछ लोग घटना स्थल पर पहुंचे।लेकिन तबतक घायल तिलकधारी महतो ने दम तोड़ दिया था।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर कपिलदेव पोद्दार तथा थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

एस डी पी ओ  बताया कि मृतक पूर्व नक्सली था इस पर विभिन्न थानों में कई कांड दर्ज थे तथा हाल में ही जेल से छूटकर आया था। इधर मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर सरिया पुलिस कांड दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version