Home आधी आबादी पुलिस सब इंसपेक्टर पिंकी प्रसाद बनी यूं ‘एक्सपर्ट एक्सलेंट’

पुलिस सब इंसपेक्टर पिंकी प्रसाद बनी यूं ‘एक्सपर्ट एक्सलेंट’

0

सोशल साइट… फेसबुक, ट्वीटर, गुगलप्लस, पिनीट, व्हाट्सएप्प समेत इतने माइक्रों  ब्लॉगिग साइट हैं कि आपको पता नहीं चलता कि जुड़े लोग कितने गंभीर हैं। वे सूचनाओं को कितनी सहजता से लेते हैं। वे सकारात्मक सोच और जबावदेही को किस प्रकार चुनौती पूर्वक स्वीकार करने का हौसला रखते हैं। इस मानवीय सोच से कोई इंकार नहीं कर सकता हैं कि प्रतिभा की मस्तिष्क हर सवाल का उतर ढूंढने का अति व्यस्त जीवन में भी एक प्रयास जरुर करती हैं।

-:  मुकेश भारतीय :-

expert media quesआज हमने भी बोझिल समय से कुछ क्षण चुराकर सोशल साइट (फेसबुक) से एक प्रश्न चुराये और व्हाट्एप्प के कुल 18 ग्रुपों में उसे शेयर किया। इस सवाल का जबाव फेसबुक पर मैंने भी दिये, लेकिन एक की पहचान नहीं कर पाये। तब प्रश्नकर्ता ने मेरे फेसबुक मैसेज में एक हिन्ट दिये। उस हिन्ट को मैंने पकड़ा। उन्होनें मुझे गलत हिन्ट दिये थे। लेकिन गलत हिन्ट से सही जबाव पकड़ लिये।

इसे शरारत न समझे। हमने बड़ी गंभीरता से इसे एक क्वीज के रुप में स्वीकार किया। हम छोटा सा न्यूज ग्रुप चलाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क ग्रुप। मेरी खून-पसीने से संचालित इस न्यूज ग्रूप की 4 न्यूज साइटें क्रियाशील हैं.. www.raznama.com/www.expertmedianews.com/ www.indianewsreporter.com / www.nalandadarpan.com 

हमारी यह क्वीज प्रतियोगिता का एक प्रश्न हर सप्ताह सोशल साइट से उठाकर आपके समक्ष शुक्रवार को प्रस्तुत की जायेगी। राशि कोई मायने नहीं रखता। फिर भी हमने इसके लिये 1001 रुपये का सम्मान व एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क की ओर से ‘एक्सलेंट’ प्रशस्ति पत्र रखा है। ताकि सोशल साइट का सराकरात्मक पक्ष के प्रति भी लोग आकर्षित हो सकें।

बहरहाल, विशेष बातें आगे अगले सप्ताह। फिलहाल 18 ग्रुपों में एक पिंकी प्रसाद नामक सदस्य अपनी वुद्धिमता में बाजी मार गईं। पिकीं जी का नाम भी मुझे ट्रू कॉलर से पता चला। उन्होंने जब ग्रुप में अपना हल्का परिचय देते हुये सिर्फ इतना ही बताया कि एसआई, दीपनगर। दीपनगर थाना बिहार राज्य के नालंदा जिले के तहत आता है।

इसके बाद हमने अपने नेटवर्क से उनके बारे में जानकारी जुटाई। नाम उनका पिंकी प्रसाद है। टायटल से पुरुष समझ में आये। लेकिन पड़ताल के बाद पता चला कि वे एक सम्मानित महिला पुलिस अफसर हैं।

मूलतः जमूई जिला शहर निवासी पिंकी प्रसाद वर्ष 2009 पुलिस बैच की हैं और वर्ष 2012 से सेवा के दौरान 24 माह नालंदा जिला महिला थानाध्यक्ष , 22 महीना पावापुरी ओपी थानाध्यक्ष और 13 महीना कतरीसराय थानाध्यक्ष रह चुकी हैं। और फिलहाल करीव 8 माह से दीपनगर में सब इंसपेक्टर के पद पर हैं।

हमारी गोपनीय पड़ताल में यह बात सामने आई है कि पिंकी प्रसाद ने पश्चिम बंगाल से पढ़ाई करने के बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी घर पर ही की। उन्हें बचपन से ही वर्दी से बड़ा लगाव रहा। 2 बार उन्होंने बीपीएससी की परीक्षा उतीर्ण हुईं, लेकिन मेंस में वे किसी कारणवश सफल नहीं हो पाई, लेकिन अंततः वे अपने मकसद में सफल रही। उनके पति अधिवक्ता विजय कुमार जमुई न्यायालय में वकालत करते हैं।

वेशक ‘एकेसलेंट’ जीनीयस बने सब इंसपेक्टर पिंकी प्रसाद ने चित्र प्रश्न के अनुसार प्रथम दृष्टया महज 29 मिनट के भीतर सही दस उत्तर India news coverage नामक व्हाट्एप्प ग्रुप में डाले। जो हुबहू इस प्रकार रहे….. Rajeev Gandhi, Indra Gandhi, Bapu ji, Lala lajpt ray, Nehru ji ,Sastri ji, Subhas chandr  boss, Ravindr nath tegor, Chandr shekhar azad , Binova bhawe.

लेकिन विनोवा भावे से जुड़ी तस्वीर में उलझे एक नाम उनसे छूट रही थी। मैनें उनके नंबर पर सही हिंट दिया। क्योंकि लोग सही हिंट देने पर गड़बड़ा जाते हैं। मेरे हिंट पर जो उन्होने प्रतिउतर दिया, वे उनकी सोच की ईमानदारी दर्शाती है…

[19:56, 8/31/2018] Mukesh Bhartiy: हिन्ट….एक और हैं…

[19:56, 8/31/2018] Pinki Prasad: Ok

[19:56, 8/31/2018] Pinki Prasad: Dekhti hu

[19:57, 8/31/2018] Mukesh Bhartiy: उपर दांये साइड सीमांत गांधी यानि अब्दुल गफ्फार खां…

[20:01, 8/31/2018] Pinki Prasad: Nahi samajh me aa raha hai bhartiy ji

[20:02, 8/31/2018] Mukesh Bhartiy: आप उस ग्रुप में नीच नीचे उनका नाम लिखते  हुये मैसेज छोड़ दीजिये..कि एक और हैं सीमांत गाधी…क्योंकि आपके उतर के नजदीक कोई नहीं है…सब काफी नीचे हैं।

[20:03, 8/31/2018] Pinki Prasad: Ok thanks

[20:03, 8/31/2018] Pinki Prasad: But y chit… Hoga

[20:05, 8/31/2018] Pinki Prasad: Y rashi kisi grib ko de dijiyega

[20:05, 8/31/2018] Pinki Prasad: Thanku

जैसा कि विजेता पुलिस सब इंसपेक्टर पिंकी प्रसाद की ईमानदारी से अपील है कि घोषित ईनाम की राशि 1001 रुपये किसी गरीब को दिया जाये। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क उनकी इस सोच को सलाम करती है। लेकिन हम एक सप्ताह के भीतर चाहेगें कि हमारे न्यूज ग्रुप की ओर से जारी राशि वे खुद किसी गरीब को अपनी ईचछानुरुप सौंपे…..

तो रहिये सोशल साइट को लेकर गंभीर। हमारे इस सकारात्मक पहल के बीच इंतजार कीजिये अगले शुक्रवार तक हमारे न्यूज ग्रुप के अगले सवाल के जबाव के लिये…और जीतिये सम्मान।

error: Content is protected !!
Exit mobile version