Home झारखंड सारे पत्थलगड़ी केस होंगे वापस

सारे पत्थलगड़ी केस होंगे वापस

0

विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में स्टीफन मरांडी का चयन हुआ है। वहीं 6 जनवरी से 8 जनवरी तक झारखंड विधानसभा का सत्र चलेगा…..”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड के नये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शपथ लेने के साथ ही एक्शन मोड में आ गये हैं। उन्होंने झारखंड मंत्रालय पहुंचकर पहली कैबिनेट की बैठक की।

इसमें मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और सत्यानंद भोक्ता ने भी हिस्सा लिया। कैबिनेट की बैठक में 3 महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लिया गया।cabinet HEMANT 1

पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। 7 जनवरी को स्पीकर का निर्वाचन होगा। और 8 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

हेमंत कैबिनेट ने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) और पत्थलगड़ी मामले में दर्ज एफआईआर वापस लेने का निर्देश दिया है। साथ ही खाली पड़े सरकारी पदों को भरने का भी निर्देश दिया है। नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने को कहा गया है।

ठंड को लेकर सभी उपायुक्त तथा निगम के आयुक्त से जल्द गरीबों के बीच कंबल, टोपी और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने को कहा गया है। झारखंड के प्रतीक चिन्ह को नए स्वरूप देने का भी निर्देश दिया गया है। अनुबंधकर्मियों और छात्रवृति के लंबित भुगतान को जल्द देने निर्गत करने का आदेश दिया गया है।

झारखण्ड मंत्रालय पहुंचने पर नये मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। मुख्य सचिव डीके तिवारी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिवादन स्वीकार कर हेमंत सोरेन ने कहा कि मिलजुल कर काम करेंगे और प्रदेश का विकास करेंगे।

झारखंड मंत्रालय पहुंचने पर सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक की झारखंड मंत्रालय पहली बार पहुंचने पर सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक की।

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी, सिदो-कान्हो पार्क में सिदो-कान्हो और बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों को सम्मान देगी। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी पर विशेष ध्यान देगी। सीएम इस दौरान सिदो-कान्हो पार्क में बच्चों से भी मिले।

error: Content is protected !!
Exit mobile version