Home गांव-देहात पंचाने नदी से मिला अंकित का शव, माता-पिता की हालत गंभीर

पंचाने नदी से मिला अंकित का शव, माता-पिता की हालत गंभीर

0

ankit rajgirराजगीर। कल देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान गहरे पानी में समाये युवक अंकित गोस्वामी का शव गिरियक के पंचाने नदी से आज सुबह बरामद किया गया है।  अंकित राजगीर निचली बाजार निवासी संजीत गोस्वामी का 18 वर्षीय पुत्र था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार को अंकित अपने दोस्तों के साथ गिरियक के पंचाने नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था, तभी घटना घटी।

विसर्जन के बाद वह स्नान करने लगा और इसी दौरान वह नदी के काफी गहरे हिस्से में चला गया। उसे डूबते देख दूसरे साथियों ने हो-हल्ला मचाया लेकिन वह गहराई में खो गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही राजगीर एसडीओ लाल ज्योति नाथ सहदेव, डीएसपी संजय कुमार, गिरियक बीडीओ डॉ उदय कुमार, सीओ कमला चौधरी,  थानाध्यक्ष नन्द किशोर प्रसाद, सब इंस्पेक्टर रामरूप यादव घटना स्थल पर पहुंचे।

इसके बाद गिरियक से तैराक को बुलाकर शव की खोजबीन करना शुरू किया गया। लेकिन आधी रात तक काफी प्रयास के बाद भी शव का अता पता नहीं चला।

शव की खोज में घटनास्थल पर कैंप करते हुये गिरियक बीडीओ डॉ. उदय कुमार…..

उसके बाद सुबह गिरियक बीडीओ उदय कुमार के पहुंचते ही स्थानीय गोताखोरों को पुनः अंकित के शव की खोज में लगाया गया। जो कुछ देर के प्रयास के बाद ही शव को ढूंढ निकालने में सफल रहे।

इधर अंकित की मौत की खबर सुनते ही पिता संजीत गोस्वामी और मां की हालत गंभीर बताई जाती है। समूचे नीचली राजगीर में शोक व्याप्त है। इसी बीच राजगीर एसडीओ द्वारा पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आपदा राशि दी गई है।

गिरियक थानाध्यक्ष के अनुसार इस हादसे को लेकर यूडी केस दर्ज करते हुये अंकित के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना स्थल पंचाने नदी का भयावह दृश्य….जिसे बालू माफियाओं ने क्षत-विक्षत कर डाला है……

error: Content is protected !!
Exit mobile version