Home आधी आबादी नूतन तिवारी के नाम पर लग सकती है भाजपा की मोहर

नूतन तिवारी के नाम पर लग सकती है भाजपा की मोहर

0

गोड्डा (नागमणि)। नगर पंचायत चुनाव की गहमागहमी के बीच राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि गोड्डा नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तरफ से नूतन तिवारी का नाम सामने आ सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूतपूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष नूतन तिवारी पर पार्टी अपना भरोसा दिखा सकती है। अगर ऐसा होता है तो अध्यक्ष पद के लिए अब तक सभी राजनीतिक दलों में आए सभी सम्भावित उम्मीदवारों के नाम में से नूतन तिवारी अकेली महिला प्रत्याशी होंगी।

भाजपा से नूतन तिवारी का नाम सामने आने के बाद नगर पंचायत के चुनावी दंगल में घमासान मचना निश्चित है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रभावशाली व्यक्तित्व वाली नूतन तिवारी पार्टी के भरोसे पर खरे उतर पाती हैं या नहीं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version