Home आस-पड़ोस नालंदा के बाढ़ प्रभावित इलाके का मुआयना करने पहुंचे डीएम और एसपी

नालंदा के बाढ़ प्रभावित इलाके का मुआयना करने पहुंचे डीएम और एसपी

0

हिलसा (चन्द्रकांत)। नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल के करायपरशुराय प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके में डीएम और एसपी पहुंच कर हकीकत से रु-ब-रु हुए। लोकायन में आयी ऊफान के बाद हुई तबाही का मंजर देखने डीएम डॉ त्यागरंन एस मनोहरराम एवं एसपी सुधीर कुमार पोरियार दलबल के साथ करायपरशुराय पहुंचे।

hilsa nalanda sp dm flud 1पहले अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेने के बाद खुद हकीकत देखने गांव की ओर चल दिए। डीएम और एसपी करायपरशुराय प्रखंड के मेढमा, बेरमा और झरहापर गांव पहुंचे। वहां आसपास फैले लोकायन के पानी से हुए नुकसान का जाएजा लिया। इसके बाद प्रभावित ग्रामीणों से बात कर समस्याओं को जाना।

झरहापर गांव के करीब एक दर्जन लोगों ने घर में पानी घुस जाने से हुई सम्पत्ति के बर्बादी के बारे में बताया। डीएम ने मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश लोकल ऑफिसर को दिया।

राहत केन्द्र के दूर होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

डीएम डॉ त्यागरंजन एस मनोहरराम और एसपी सुधीर कुमार पोरियार मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रभावितों से मिल रहे थे। इस दौरान बेरमा गांव के लोगों ने एक स्वर से राहत केन्द्र के दूर बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।

लोगों ने बताया कि राहत केन्द्र दूर बनाए जाने से हम सबों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने गांव में ही ऊंचे स्थान पर राहत केन्द्र बनवाने की मांग की।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version