Home देश नालंदा के गिरियक में महादलित बालू मजदूर की गोली मार कर हत्या

नालंदा के गिरियक में महादलित बालू मजदूर की गोली मार कर हत्या

0

giriyak news 2गिरियक/बिहारशरीफ (संवाददाता)। गिरियक थाना में  महादलित मजदूर बिजेंद्र मांझी के बेटा 35 वर्षीय अजय मांझी को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना आज अहले सुबह की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरियक थाना के महमदपुर निवासी अजय शाम करीब सात बजे घर से बाहर गया और गांव के ही एक अंडा दुकान पर अंडा खाया। लेकिन वह घर वापस नही लौटा। वह बालू घाट पर बालू उठाने का मज़दूरी का काम करता था और देर रात घर लौटता था।

इसी कारण घर वाले निश्चिंत हो गए कि घाट पर काम करने गया होगा। लेकिन जब देर तक नहीं पहुंचने पर सुबह परिज खोज बीन करने लगे, तभी पता चला कि गांव के पास पहचाने नदी के ऊपर लाश पड़ा है।

इस बात की सूचना गिरियक पुलिस को दी गई। घटना की खबर पाकर थानाध्यक्ष नन्द किशोर सिंह घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे। मृतक को पेट मे एक गोली मारी गई है और मौके पर उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बिहार शरीफ भेज दिया है।

गिरियक बीडीओ डॉ उदय कुमार ने कबीर अंत्येष्टी के तहत तीन हजार एवं पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version