Home आस-पड़ोस नहीं होगा पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षाः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  

नहीं होगा पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षाः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  

0

-संवाददाता-

ओरमांझी। नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बोरिया के विधायक ताला मरांडी स्थानीय सांसद रामटहल चौधरी के दड़दाग आवास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।

इस स्वागत के बाद श्री मरांडी कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ सांसद आवास से करीब पौन किमी पैदल चल कर ओरमांझी ब्लॉक चौक पहुंचे और वहां स्थापित स्व. लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे अध्यक्ष के रुप में सरकार के बीच सही तालमेल कर संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें। सरकार या संगठन के किसी भी स्तर पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होगी। इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदित्य साहू,  सांसद पुत्र एवं ग्रमीण जिला भाजपाध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी, जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष जलेन्द्र कुमार मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, अमरनाथ चौधरी, राजेश गुप्ता, जलेश्वर महतो आदि लोग मौजूद थे।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version