Home झारखंड देवघर एसपी की बड़ी कार्रवाईः 27 अफसर समेत 77 पुलिसकर्मी सस्पेंड

देवघर एसपी की बड़ी कार्रवाईः 27 अफसर समेत 77 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। देवघर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने श्रावणी मेला के दौरान झारखंड के विभिन्न जिला से प्रतिनियुक्ति पर देवघर आये 27 पुलिस पदाधिकारी और 50 पुलिस कर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल बंगला श्रावण की पहली सोमवारी पर एसपी द्वारा मेला के लिए बनाए गए अस्थायी मेला ओपी, यातायात ओपी और रुट लाइनिंग के औचक निरीक्षण के क्रम में वे सभी अनुपस्थित पाए गए थे। इसे घोर लापरवाही मानते हुए देवघर एसपी द्वारा यह कड़ा कदम उठाया गया है।

अनुपस्थित पाए गए पुलिस पदाधिकारियोँ में गिरिडीह, बोकारो, रांची और रामगढ़ के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। जबकि सस्पेंड 50 पुलिसकर्मी जमशेदपुर, सरायकेला, गिरिडीह, पाकुड़ और साहेबगंज जिला बल के हैं।

एसपी ने कहा कि श्रावणी मेला ड्यूटी में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नही की जाएगी। एसपी के इस कड़े रुख से पुलिस कर्मियों में हड़कंप व्याप्त है।deoghar sp action mode 1

error: Content is protected !!
Exit mobile version