Home देश डीडीसी ने मैलघोंशा गांव में ग्राम स्वराज अभियान की सजाई दरबार

डीडीसी ने मैलघोंशा गांव में ग्राम स्वराज अभियान की सजाई दरबार

0

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  14 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान के तहत रांची उपायुक्त राय महिमा पत रै ने अनगड़ा प्रखंड के मैलघोंशा गांव में जनता दरबार का आयोजन किया।

विदित हो कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य के चिन्हित गांव में भारत सरकार की 7योजनाओं का शत प्रतिशत आच्छादन किया जाना है।RANCHI DDC PROGRAME 3

जिसके आलोक में रांची जिले के अन गड़ा प्रखंड के मैलघोंशा गांव को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और मिशन इन्द्रधनुष की योजनाओं का शत प्रतिशत आच्छादन किया जाना है।

इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा मैलघोंशा गांव के विद्यालय, आंगनबाड़ी एवं अन्य जगहों का निरक्षण किया गया।

उपायुक्त रांची ने जनता दरबार में उपस्थित जनता से इन योजनाओं के आच्छादन हेतु विचार विमर्श किया एवं जनता को विस्तृत रूप से इन योजनाओं की जानकारी भी दी।

ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला प्रशासन रांची द्वारा उक्त गांव में विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु शिविर का भी आयोजन किया गया है।

आज स्वच्छ भारत दिवस के रूप में भी मनाया जाना है। जिसके आलोक में उप विकास आयुक्त रांची एवं अन्य अथिति गण द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में रांची उप विकास आयुक्त, स्थानीय विधायक राम, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष,  डायरेक्टर डीआरडीए सहित प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version