Home गांव-देहात टाटा मैजिक ने 4 मजदूरों को कुचला,2 की मौत,2 घायल,पथराव में पुलिस...

टाटा मैजिक ने 4 मजदूरों को कुचला,2 की मौत,2 घायल,पथराव में पुलिस गार्ड का भी माथा फूटा

0

कतरीसराय (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के बजड़ाचक गांव स्थित मनोरमा होटल के समीप गिरीयक-शाहपुर पथ पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत दो हो गई है और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

प्राप्त समाचार के अनुसार मायापुर निवासी पचास वर्षीय जाटो माँझी की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं पचास वर्षीय किसुन माँझी की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई तथा शीतल माँझी और बुंदेल मांझी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।katrisarai road news 2

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के शिकार चारो लोग दैनिक मजदूरी के लिए सड़क किनारे जा रहे थे।

उसी क्रम में शाहपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बीअर 27 बी 6473 नम्बर की टाटा मैजिक गाड़ी उन्हें रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई।  

ग्रामीणों के घटना स्थल पर पहुंचने के पहले चालक भागने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार दल बल के साथ  घटना स्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्तियों को ईलाज के लिए अस्पताल भेज रहे थे।

उसी समय कुछ शरारती तत्वों ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस पर पत्थर बाजी करने लगे। पत्थर लगने से कामता पासवान नामक गार्ड का सिर फट गया।

पुलिस बल की कमी व मौके की नजाकत को देखते हुये थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ दूर हटते हुए वरीय अधिकारी को सुचित किया।

तत्काल गिरीयक थानाध्यक्ष नन्दकिशोर प्रसाद मदद के लिए पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच मिल कर स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ संजीव कुमार, सीओ अश्विनी कुमार व दोनों पुलिस पदाधिकारी लोगों को समझा बुझा कर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों के आश्रितों को सरकारी प्रावधन के अनुसार सहायता राशि प्रदान की गई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version