Home हमारी नजर झारखंड में विपक्ष की भूमिका शून्य :कृतिवास मंडल

झारखंड में विपक्ष की भूमिका शून्य :कृतिवास मंडल

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (वीरेन्द्र मंडल)। जमशेदपुर आदिवासी भवन करनडीह में झारखंड पीपुल्स पार्टी की कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्वी सिहभूम जिलाध्यक्ष कृतिवास मंडल के नेतृत्व में जयपाल सिह मुन्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संम्बोधित करते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र की पूंजी हैं। जब तक युवाओं की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी, तब राष्ट्र का विकास संमभव ही नहीं है।

jppउन्होंने कहा कि अगर झारखंड को बचाना हैं तो युवाओं की भागीदारी झारखंड पीपुल्स पार्टी जैसे राजनीतिक दल मे सुनिश्चित करना होगा।

श्री मंडल ने कहा कि इस राज्य को सत्ता पक्ष और विपक्ष सिर्फ राजनीतिक प्रयोगशाला बना दिया है। यहां विपक्ष सिर्फ नाम मात्र का ही विपक्ष हैं, जो सदन में विपक्ष की भूमिका निभाने मे असमर्थ ही नहीं, बल्कि शून्य हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका अगर यहां मजबूत होती तो भाजपा आदिवासी मूलवासी के हक अधिकार के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाती। स्पष्ट हैं कि विपक्ष की याराना सत्ता पक्ष के साथ है।

श्री मंडल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिये पूर्वी सिहभूम जिलान्तर्गत 11 प्रखंडो में प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया जा रहा हैं, ताकि आने वाले दिनो में पूर्वी सिहभूम जिला मे पार्टी मजबूत हो सके।

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष करूवा, उपाध्यक्ष राहुल हेमराम, अनिल नाग , अक्षय कुमार चौधरी, सचिव विकास शर्मा, सह सचिव बलराम कर्मकार,  सहसचिव नीरज गोप, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, प्रेस  प्रभारी सावन मुर्मू, संगठन सचिव  विशेश्वर पात्रों, सह संगठन सचिव अभिराम सामद, सह संगठन सचिव चितरंजन कर्मकार, कार्यकारिणी सदस्य गणेश दास, अमर करूवा, सुबोध करुवा, संजय नाग मुंडा, कृष्णा कुमार, अमर सिंह ,अजीत पात्रों, आनंद कुमार शर्मा, अनादि गोप, चितरंजन लोहार, नगर अध्यक्ष सोमरा तिरकी समेत कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

अंत में कार्यलय सचिव सुनील प्रसाद ने सभी नव नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version