Home देश जुलूस के दौरान मस्जिद पर भगवा फहरा हिंसा फैलाने के आरोपी 2...

जुलूस के दौरान मस्जिद पर भगवा फहरा हिंसा फैलाने के आरोपी 2 भाजपा नेता धराया

0

समस्तीपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के समस्तीपुर  के रोसड़ा में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने से भीड़ की हिंसा के बाद अब हालात नियंत्रण में है।

समस्तीपुर पुलिस ने भाजपा के दो नेताओं को दबोचा है। हालांकि पुलिस ने इस कार्रवाई पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

samastipur crime 1पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य दिनेश कुमार झा और बुनकर प्रकोष्ठ के मोहन पटवा को  उसके घर से दबोचा  है। 

इन दोनों की गिरफ्तारी विडियो फुटेज के आधार पर की गयी है। इन दोनों के ऊपर भीड़ को उकसाने का आरोप है। 

इन दोनों नेताओं को समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित उसके घर से पकड़ा गया है।  मंगलवार को हुई हिंसा में रोसड़ा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मालूम हो कि मूर्ति विर्सजन के दौरान सोमवार को  कुछ असमाजिक तत्वों ने रास्ते में पड़ने वाली मस्जिद के गुंबद पर भगवा झांडा लहरा दिया और एक समाज विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक नारा लगाने लगे। इसके बाद हिंसा भड़क उठी।

इस हिंसा में एएसपी संतोष कुमार, दलसिंहसराय थाना के प्रभारी नरेश पासवान नगर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार और रोसड़ा के थाना प्रभारी समेत दूसरे लोग अन्य लोग घायल हो गए थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version