Home आस-पड़ोस खबर का असर, राजगीर एसडीओ ने बंद कराया स्कूल, दी कड़ी हिदायत

खबर का असर, राजगीर एसडीओ ने बंद कराया स्कूल, दी कड़ी हिदायत

0

राजगीर। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज साईट पर प्रसारित खबर के बाद राजगीर प्रशासन हरकत में आई और बढ़ती गर्मी को लेकर नालंदा डीएम के आदेश के बाबजूद बच्चों के पठन-पाठन में मग्न नगर के उपाध्याय टोला स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल को बंद कराया गया।

खबर प्रसारित होने के बाद राजगीर एसडीओ संजय कुमार खुद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के साथ कैंब्रियन पब्लिक स्कूल पहुंचे और संचालव शिक्षकों को कड़ी डांट पिलाई। साथ ही यह कड़ी हिदायत भी दी कि आगे आदेश की अवहेलना पर स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।NALANDA EDUCATION

बता दें कि नालंदा डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने भीषण गर्मी के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों, जिसमें कक्षा-1 से कक्षा-8 तक पढ़ाई होती है, उसे आगामी 20 जून तक बंद करने का आदेश जारी किया है।

लेकिन कैंब्रियन पब्लिक स्कूल द्वारा डीएम के उक्त आदेश की सरेआम अवहेलना की जा रही थी। जिसकी खबर प्रमुखता से एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ में प्रकाशित हुआ और इस खबर का त्वरित असर देखने को मिला।

 राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार स्वंय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संग औचक निरीक्षण कर स्कूल को बंद कराया। स्कूल के संचालक द्वारा माफी मांगे जाने पर एसडीओ ने 20 जून के पहले स्कूल खोलने पर कड़ी कार्रवाई करने हिदायत दी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version