Home देश कायदा-कानून की धज्जियां उड़ा यूं जागरुकता फैला रही है नालंदा प्रशासन

कायदा-कानून की धज्जियां उड़ा यूं जागरुकता फैला रही है नालंदा प्रशासन

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। इसे अति उत्साह कहेंगे या लापरवाही की जीता नमुना कि कायदा-कानून की धज्जियां उसके पालन करने भी उड़ाते ही नहीं हैं, बल्कि उसे नालंदा जिला प्रशासन द्वारा अपनी अधिकारिक प्रशासनिक फेसबुक पेज District Administration, Nalanda के जरिए मूर्खता भरी महिमंडित भी  की जाती है।

laparwahi nalanda admin 2खबर है कि बीते दिन यानि 13 जनवरी,.2020 को जल जीवन हरियाली एवं मानव श्रृंखला के लिए जन जागरूकता हेतु प्रखंड मुख्यालय से मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस बाइक रैली में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी,हिलसा थानाप्रभारी एवं समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव, प्रखंड स्तरीय कर्मी ,पत्रकार गण एवं माननीय जनप्रतिनिधि लोग शामिल हुए।

अब जिला प्रशासन द्वारा जारी फोटो को देखिए। सड़क सुरक्षा अभियान चलाने वाले लोग कैसे यातायात नियमों की धज्जियां खुद उड़ा रहे हैं। कितने लोग कतारबद्ध अवस्था में हेमलेट पहने हुए हैं और यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं।

हैरत की बात है कि इस रैली में एसडीओ, डीएसपी, बीडीओ, थानाध्यक्ष, ब्रांड एंबेस्डर, अन्य सरकारी कर्मी के अलावे पत्रकारों-जनप्रतिनिधियों के भी शामिल होने की बात बताई जा रही है।

     

error: Content is protected !!
Exit mobile version