Home आस-पड़ोस ऑउट ऑफ कंट्रोल नालंदाः बीती रात युवक की गोली मार कर यूं...

ऑउट ऑफ कंट्रोल नालंदाः बीती रात युवक की गोली मार कर यूं हत्या 

0

” भोज में बुलाकर गोली मार कर हत्या करने के बाद बदमाशों ने  शव को घर भी पहुंचा दिया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया….”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (दीपक विश्वकर्मा)। नालंदा में इन दिनों क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। बीती रात रहुई थाना इलाके पेशौर गांव में शादी समारोह में बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई  है।

nalanda crime 3 2

परिजनों ने बताया जाता है कि 7 जुलाई को युगल पासवान की पुत्री की शादी होनी थी। आज मड़वा का समारोह चल रहा था। इस कारण गांव के लोगों को भोज के निमंत्रण देने के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया था।

भोज खिलाने के लिए धर्मराज कुमार को युगल पासवान बुलाया था। इसी बीच युगल पासवान के पुत्र मुकेश और अनिल ने धर्मराज को देख लिया और पूर्व के विवाद को लेकर उसने गोली मारकर धर्मराज को मौत के घाट उतार दिया।

मृतक के परिजनों की मानें तो युगल पासवान के पुत्र और उसके सहयोगियों ने धर्मराज की हत्या क्यों की, इसका उन्हें भी अंदाजा नहीं है।

वही रहुई थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन की दलील है कि शादी समारोह में हथियार को चेक करने के दौरान गोली चली है। इसी से गोली लगने के दौरान युवक की मृत्यु हुई है।

मामला चाहे जो भी हो मगर इन दिनों नालंदा में अपराध आउट ऑफ कंट्रोल है। बीते एक  सप्ताह के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है। मगर पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है।

अब देखने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड के आरोपी को पुलिस कितने घंटों में गिरफ्तार करती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version