Home आस-पड़ोस एनएचएआई की कृपा से टोयटा शो रुम ने बनाया मौत का गढ्ढा

एनएचएआई की कृपा से टोयटा शो रुम ने बनाया मौत का गढ्ढा

0

मुकेश भारतीय

ओरमांझी। भगवान बिरसा जैविक उद्दान के पास जाने माने चर्चित व्यवसायी कमल सिंघानिया के  एनएचएआई ने टोयटा शो रुम के सामने मौत का गढ्ढा खोद रखा है। उस गढ्ढे में शो रुम का जहरीला गंदा पानी जमा होता है। यह एनएच 33 फोरलेन सड़क के इतने किनारे है कि इसमें कभी भी कोई फिसल कर गिर जाए। इसकी गहराई इतनी है कि कोई फोर व्हीलर वाहन भी गिरने के बाद पता न पाए।

इसमें एक स्थानीय युवक की मौत हो चुकी है। वह इस गढ्ढे में मोटरसाईकल साथ जा गिरा और जहरीले पानी और उसके नीचे बने दलदल में दब कर रह गया। उसके शव को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका था।

हांलाकि, टोयटा शो रुम ने सड़क किनारे अपनी नाली बना रखा है लेकिन, वह उसका इस्तेमाल नहीं करता। उसका सारा कचरायुक्त गंदा पानी उसी गढ्ढा में जमा होता है।  चूकि शो रुम के कमल सिंघानियां जैसे चर्चित हस्ती की है, अतएव इस संबंध में कोई कुछ भी बोलने की हिमाकत नहीं करता।

यहां पर एनएच-33 का फोरलेनिंग भी निर्धरित मापदंड के अनुसार नहीं बनाया गया है। टोयटा शो रुम और उसके सामने वृंदावन-मधुवन होटल के बीच देखें तो महज खानापूर्ती कर छोड़ दिया गया है। लोग इसे डेंजर जोन मानते हैं। यहां छोटी-बड़ी वाहन दुर्घटनाएं आम बात हो गई है। कहते हैं कि इस जगह पर निर्माण के दौरान एनएचएआई के साथ बड़ी खींचतान और डीलिंग हुई है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version