Home झारखंड एक ही परिवार के 6 लोगों की सुसाइड या मर्डर, जांच में...

एक ही परिवार के 6 लोगों की सुसाइड या मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड के हजारीबाग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत फांसी के फंदे से झुली मिली है, वहीं एक सदस्य की कुएं में शव मिली है। इनमें घर के मुखिया समेत दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

मीडिया की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार यह खुदकुशी मा मामला प्रतीत है, लेकिन हजारीबाग एसपी  ने एक्सपर्ट मीडिया न्यूज से साफ तौर पर कहा कि ऐसी खबरें भ्रामक हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से पड़ताल में जुटी है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। सामूहिक हत्या का मामला भी हो सकता है।hazaribag murder suside

बता दें कि झारखंड के हजारीबाग के खजांची तालाब स्थित सीडीएम अपार्टमेंट में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत  की खबरें सामने आई है।

परिवार के पांच लोगों की मौत फांसी के फंदे से लटकी अवस्था में हुई है, वहीं एक की कुएं से शव बरामद हुई है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह परिवार कर्ज से परेशान था और उसी के शिकारवश आत्महत्या कर ली है। लेकिन हजारीबाग एसपी के कथनानुसार इसे प्रारंभिक तौर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता, इससे इतर भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version