Home देश एक्जाम प्रेसर में बीआईटी स्टूडेंट ने लगाई फांसी

एक्जाम प्रेसर में बीआईटी स्टूडेंट ने लगाई फांसी

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान बीआईटी मेसरा, रांची में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के स्टूडेंट शक्तिधर त्रिपाठी ने हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी शक्तिधर त्रिपाठी हॉस्टल नंबर 12 के कमरा नंबर 263 में अकेले रहता था। पास के कमरे में रहने वाले एक छात्र ने दोपहर करीब डेढ़ बजे शक्तिधर को फंदे पर झूलता देखा तो शोर मचाया। इसके बाद अन्य छात्र और प्रबंधन के लोग वहां पहुंचे।BIT STUDENT SUCITE 1

वहां से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वह एग्जाम का प्रेशर झेल नहीं पा रहा है। इसीलिए जान दे रहा है।

शक्तिधर के शव के पास से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा है, “पढ़ाई का बहुत प्रेशर है। मंडे से फिर एक्जाम है। प्रेशर बढ़ गया है। इस प्रेशर को नहीं झेल पा रहा हूं। मैं जान दे रहा हूं। इसके अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है। इसमें किसी की गलती नहीं है। मम्मी-पापा…आई एम सॉरी”।

पुलिस ने इस नोट को शक्तिधर की कॉपियों से मिलान भी किया। हैंडराइटिंग मैच खाती दिखी।

बीआईटी मेसरा की एसोसिएट्स डीन डॉ. विजया लक्ष्मी ने कहा- शक्तिधर मेधावी स्टूडेंट था। सेकेंड ईयर में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुआ था। कभी भी उसकी पढ़ाई को लेकर शिकायत नहीं मिली।

सोमवार से थर्ड ईयर के फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने वाली थी। शायद इसी को लेकर वह काफी प्रेशर में था। वैसे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version