Home देश …उधर राजगीर बस स्टैंट के पास पुलिस सो रही थी!

…उधर राजगीर बस स्टैंट के पास पुलिस सो रही थी!

0

“नालंदा जिले में शांति और अहिंसा की नगरी राजगीर में असामाजिक तत्वों के दुस्साहस के सामने पुलिस तंत्र पंगु नजर आ रहा है….”

RAJGIR CRIME police 2

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। खबर है कि होली के हुड़दंग के बहाने असामाजिक तत्व नगर पंचायत राजगीर क्षेत्र में सक्रिय हुए और कई वाहनों के शीशे तोड़ और वाहनों को चकनाचूर कर दिया।

जब लोग होली जैसे प्रेम सदभाव में मशगूल थे, उसी समय गुरुवार को राजगीर बस स्टैंड परिसर में विंध्यवासिनी नामक दो यात्री बस के शीशे तोड़ कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

 

वहीं एक बोलेरो, जो राजगीर बिहार मुख्य रोड के बड़ी मिल्की जाने वाली रास्ते में खड़ी थी, असामाजिक तत्वों ने उस गाड़ी में आग लगा दी। बोलेरो फिलहाल पूरी तरह जल चुकी है।

बहरहाल इन घटनाओं के बाबजूद होली पर्व पर राजगीर की पुलिस व्यवस्था क्या कर रही थी प्रश्न का विषय है। सड़कों पर लगी सीसीटीवी कैमरा क्या काम करना बंद कर दिया है या इसकी मॉनिटरिंग बंद हो गयी है।

बहरहाल राजगीर बस स्टैंड में असामाजिक क्षेत्र पुनः सक्रिय हो गए है और अक्सर इन क्षेत्रों में घटनाएं घटती रहती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version